सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आधा इंसान आधा मशीन है यह शख्स, कहा जा रहा दुनिया का पहला रोबोमैन || World's first robo man || Sumit

  टेक्नोलॉजी के मामले में आज दुनिया काफी आगे निकल चुकी है। हालांकि वैज्ञानिक तकनीक के सहारे पूरी तरह इंसान तो नहीं बना सकते, लेकिन आधा इंसान आधा रोबोट तो बना ही सकते हैं और ऐसा हुआ भी है। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने खुद को 'रोबोमैन' के रूप में बदल लिया है। उन्हें दुनिया का पहला रोबोमैन कहा जा रहा है।  इस वैज्ञानिक की पहचान डॉक्टर पीटर स्कॉट मॉर्गन के रूप में हुई है। वह 62 साल के हैं। खुद को जिंदा रखने के लिए उन्होंने दुनिया के सामने एक अनोखी मिसाल पेश कर दी है। दरअसल, डॉ. पीटर स्कॉट मॉर्गन को मोटर न्यूरॉन नाम की एक घातक बीमारी थी, जिसके कारण उनकी मांसपेशिया बर्बाद हो रही थीं। उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया और रोबोटिक्स का उपयोग करके अपने जीवन को एक नया आयाम दिया। अब डॉ. पीटर मशीनों की मदद से वे सभी काम आसानी से कर लेते हैं, जिन्हें कोई स्वस्थ व्यक्ति करता है। , डॉ. मॉर्गन को साल 2017 में मांसपेशियों को बर्बाद करने वाली इस दुर्लभ बीमारी 'मोटर न्यूरॉन' का पता चला था। इसके बाद 2019 में उन्होंने खुद को आधा इंसान और आधे र...