उमोजा गांव में केवल महिलाएं रहती हैं. इस महिला प्रधान गांव में पुरुषों का आना मना है. इतना ही नहीं, महिलाओं के इस गांव में कोई पुरुष चोरी-छिपे भी नहीं आ सकता है. बता दें कि यहां की महिलाओं ने इस पूरे गांव की कंटीले तारों से घेराबंदी कर रखी हैविश्व भर में ऐसी हजारों सामाजिक समस्याएं हैं, जो किसी भी समाज या देश के विकास में अड़चनें उत्पन्न करती हैं. आज के इस आधुनिक समय में भी ऐसे कई देश हैं, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सम्मानजनक समाज के सपने देख रही हैं. लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी गांव हैं, जहां की महिलाओं निश्चित तौर पर अन्य महिलाओं से काफी सुरक्षित हैं और एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं. अफ्रीकी देश केन्या के समबुरू में एक गांव है, जिसका नाम है उमोजा. उमोजा एक ऐसा गांव हैं, जहां महिलाएं अपनी इच्छा से जिंदगी जीती हैं. इस गांव की कुछ खास बाते हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, केन्या के उमोजा गांव में केवल महिलाएं रहती हैं. इस महिला प्रधान गांव में पुरुषों का आना मना है. इतना ही नहीं, महिलाओं के इस गांव में कोई पुरुष चोरी-छिपे भी नहीं आ सकता है. बता दे...