ये 68 साल का शख्स नेपाल का सबसे बुर्जुग स्कूली छात्र है।/68year old man is the oldest school student
कहते हैं पढऩे-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। इसी कहावत को चरितार्थ करता है नेपाल का यह सबसे बुर्जुग स्कूली बच्चा। 6 बच्चों के पिता और 8 बच्चों के दादा 68 साल के दुर्गा कामी की पढ़ाई गरीबी और जिम्मेदारियों के कारण छूट गई थी। लेकिन अब दुर्गा कामी नेपाल के एक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
दुर्गा कामी का कहना है कि उनकी पत्नी करीब एक दशक पहले चल बसी और फिर उन्हें अकेलापन सताने लगा। बच्चों को स्कूल जाते देख उनके मन में एक बार फिर पढ़ाई करने की सोची। स्कूल के हेड मास्टर से पढ़ाई करने की इच्छा जताई और उन्हें एडमिशन मिल गया। अब दुर्गा कामी का कहना है कि वे अगर 10वीं पास कर लेगें तो दाढ़ी कटवा लेंगे। उनका कहना है कि वे मरते दम तक पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे। उनको लगता है कि उन्हें देखकर लोग पढऩे के लिए उम्र का बहाना नहीं बनाएंगे।
दुर्गा कामी को स्कूल पहुंचने के लिए लाठी के सहारे एक घंटा चलना पड़ता है। उनकी कक्षा में 14 और 15 साल की उम्र वाले बच्चे हैं। दुर्गा कामी के साथ पढऩे वाले छात्र उन्हें बा कहकर बुलाते हैं। नेपाली में बा का मतलब होता है पिता। हालांकि बड़ी उम्र के कारण पहले उन्हें अजीब लगता था लेकिन फिर बच्चों को दोस्त बना लिया और अब वे उनके साथ घुलमिल गए हैं। अब वे बच्चों के साथ गेम्स में भी हिस्सा लेते हैं।
Tags=
Cottage, School, Durga Kami Dalits, durga kami nepal, Nepal, Durge Kami, School, Education, oldest schoolboy, 69 years, student, mature student, Durga Kami: Nepal's 68-year-old student fulfils life-long ambition to go to school, Durga Kami, Nepal's 68-year-old student fulfils life-long ambition to go to school, 68 Years old man is going School, Nepali Grandpa Goes Back to School, 68-year-old grandfather to attend school, Why a 68-Year-Old Man in Nepal Went Back to School
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें