गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रूपए | The world first hotel
जय हिन्द दोस्तो दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अजीबोगरीब बनावट के लिए मशहूर हैं। एक ऐसा ही होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित हॉलीवुड में बना है, जो दिखने में किसी गिटार की तरह लगता है। इस तरह के आकार वाला यह दुनिया का पहला होटल है। तो आज में आपको इस वीडियो में इस गिटार वाले होटल के बारे में सभी बाते बाताऊगा अगर आपके पास पैसे हों तो ऐश करने के लिए जगहों की कमी नहीं है। ये शानदार होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में है, जोकि धनकुबेरों के लिए ऐशगाह है। 450 फीट लंबा यह होटल गिटार की शेप में है और अपनी सुंदरता, आर्किटेक्ट, इंटीरियर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस होटल के बारे में कहा जाता है कि यहां पार्टी कभी रुकती ही नहीं है।इस 32 मंजिली होटल में 638 लग्जरी कमरे हैं, जबकि रूफ टॉप पर इसके बाहर की तरफ 13 एकड़ में फैला लैगून पूल है। वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां 19 रेस्टॉरेंट हैं। इन सब के अलावा यहां 42 हजार वर्ग फीट का स्पा, सैलून और साल्टरूम वगैरह है। गिटार होटल के पास ही सात सितारा ओएसिस टावर भी बनाया गया है, जिसमें 168 कमरे हैं। इस होटल के बार और लांज में...