गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रूपए | The world first hotel
जय हिन्द दोस्तो
अगर आपके पास पैसे हों तो ऐश करने के लिए जगहों की कमी नहीं है। ये शानदार होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में है, जोकि धनकुबेरों के लिए ऐशगाह है। 450 फीट लंबा यह होटल गिटार की शेप में है और अपनी सुंदरता, आर्किटेक्ट, इंटीरियर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस होटल के बारे में कहा जाता है कि यहां पार्टी कभी रुकती ही नहीं है।इस 32 मंजिली होटल में 638 लग्जरी कमरे हैं, जबकि रूफ टॉप पर इसके बाहर की तरफ 13 एकड़ में फैला लैगून पूल है। वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां 19 रेस्टॉरेंट हैं। इन सब के अलावा यहां 42 हजार वर्ग फीट का स्पा, सैलून और साल्टरूम वगैरह है। गिटार होटल के पास ही सात सितारा ओएसिस टावर भी बनाया गया है, जिसमें 168 कमरे हैं।
इस होटल के बार और लांज में पीने-पिलाने के दौर हमेशा चलते रहते हैं। यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए है। म्यूजिक और हार्ड रॉक की दीवानगी का यहां खास ख्याल रखा जाता है। यहां के ऑडिटोरियम में 7000 संगीत प्रेमी एक साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।इस गिटार शेप होटल को शीशे के आर्किटेक्ट और लाइट्स से इस तरह सजाया गया है कि मीलों दूर से यह जगमगाता नजर आता है। लेजर बीम और एलईडी लाइट्स की रोशनी से इसे खास चमक दी गई है। 20,000 फीट तक ऊंची इसकी रोशनी आकाश को भेदती हुई ऊपर जाती है, जो इस होटल को अद्भभुत रूप देती है।
लग्जरियस लाइफ की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह होटल बहुत ही खास है। कारण कि यहां पार्टी कभी खत्म ही नहीं होती। जहां मनोरंजन और ऐशो-आराम का पूरा इंतजाम है।
गैंबलिंग के शौकीनों का यहां खूब जमावड़ा लगता है। केसिनो के हाई लिमिट सेक्शन में लाखों-करोड़ों के दांव लगते हैं। बताया जाता है कि यहां आसपास की आबादी में करीब एक करोड़ लोगों को गैंबलिंग की लत है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें