दुनिया की सबसे पहली घड़ी जिसकी कीमत है बहुत अधिक || The world's first watch whose price is very high || 500 साल पहले बनी थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी, कीमत इतनी कि खरीद लें 30 हेलीकॉप्टर || The world's first watch was made 500 years ago, the price is so much that buy 30 helicopters || Sumit Saini IQ
आज के समय में घड़ी पहनना भले ही लोगों का शौक बन चुका हो, लेकिन एक समय था जब कुछ गिने-चुने और अमीर लोगों के पास ही घड़ियां हुआ करती थीं और वो उसे पहनना अपनी शान समझते थे। क्या आपने कभी सोचा है कि जो घड़ी अब आम हो गई है, उसे दुनिया में सबसे पहले किसने बनाया था और वो घड़ी कैसी दिखती थी? आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा।
दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। पीटर हेनलेन ने इस घड़ी को करीब 515 साल पहले यानी 1505 में बनाया था। किसी सेब के आकार की पोमैंडर घड़ी आखिर कैसे दुनिया के सामने आई, इसकी कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। कहते हैं कि साल 1987 में घड़ी बनाने वाले एक युवक ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से 10 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 947 रुपये में पोमैंडर को खरीदा था, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वो दुनिया की सबसे पहली घड़ी है।
उसने उस घड़ी को कई सालों तक अपने पास रखा और फिर साल 2002 में उसने उसे किसी और को बेच दिया। अब जिसने उस घड़ी को खरीदा, उसे भी इसकी कीमत नहीं पता थी, इसलिए उसने भी उसने भी उसे किसी और को बेच दिया। आखिरकार जब पोमैंडर घड़ी एक शोध करने वाले युवक के हाथ लगी, तब जाकर इसे दुनियाभर में पहचान मिली। उस घड़ी पर उसे बनाने का साल भी लिखा हुआ था और उसपर उसके आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी था। बताया जाता है कि यह घड़ी पीटर हैनलैन की निजी घड़ी थी, जिसे वो हमेशा अपने पास रखते थे। दुनिया की सबसे पहली घड़ी की खास बात ये है कि यह कॉपर (तांबा) और सोने से बनी है। आज के समय में इस घड़ी की कीमत 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह अनुमान साल 2014 में अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' ने लगाया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें