सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव, जो पलभर में ही सुला सकते हैं इंसान को मौत की नींद




 दुनिया में एक से एक खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभाते हैं। इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो किसी दूसरे ग्रह से आए हों। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले हैं। इनका जहर इतना खतरनाक है, जो पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।


दुनिया के सबसे जहरीले जीव2 of 6
फनल वेब स्पाइडर - फोटो : सोशल मीडिया
फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। कहते हैं कि यह मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

जेलीफिश वैसे भी खतरनाक होती है, ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन बॉक्स जेलीफिश बहुत ही ज्यादा जहरीली होती है। अब तक दुनिया में जितने भी जहरीले जीव-जंतुओं की खोज हुई है, यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीली है। कहते हैं कि इसका जहर एक बार में करीब 60 लोगों को मार सकता है। अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो एक मिनट के अंदर उसकी मौत निश्चित है।

बिच्छूओं को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन यह दुनिया की सबसे जहरीली बिच्छू है। इसे 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है।

ऑक्टोपस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दुनियाभर में इसकी 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। कहते हैं कि इसका जहर इंसान को मात्र 30 सेकेंड में ही मार सकता है। इसके केवल एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 25 इंसानों की मौत एक बार में हो जाए। यह हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाते हैं।

कोन स्नेल एक घोंघा होता है, लेकिन बहुत ही खतरनाक। इसका जगह इतना खतरनाक होता है कि पल भर में किसी को भी पैरालाइज (लकवाग्रस्त) कर सकता है। वैसे तो दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीला है।
   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीव जंतु की 10 रोचक जानकारी | Interesting animal information | Sumit Saini IQ

  जीव जंतु की 10 रोचक जानकारी | Interesting animal information | Sumit Saini IQ hello dosto mera name sumit saini he or aj me apko kuch jankari dera hu jo animal ki he ager apko achi lge to ap es video ko like kro or ye apne dosto ko bhi send kro jisse ye sub jankari unko bhi pta ho mene es video me animal ki 10 asi bato ko btaya he jo ap sayde hi jante hoge  वह कौनसा जीव है जो अपनी जिन्दगी में केवल एक ही बार बच्चे पैदा करता है  विश्व में ऐसा कौनसा पक्षी है जो बाघ की तरह आवाज़ निकालता है कौनसा ऐसा पंछी है जो जमीन पर कभी पैर नहीं रखता mene aese questions ka answer diya he apko achi lgegi #sumitsainiIQ #jeevjantu #gkquestion #generalknowledge #animalinformation Follow the sports hover on Twitter to get the latest sports updates and news.                              Sports Hover  https://mobile.twitter.com/HoverSports ------------------------------------------------------------------------ or W...

सांपों की रोचक जानकारी || Interesting information about snakes || Sumit Saini IQ

hello dosto    aj me apko ko snake ke bare me kuch bate bta rha hu esme saanp ki kuch hi bate he or bhut si bate snake ke bare mi uske liye me dusri video bnauga. umid krta hu ki apko ye video bhut achi lgegi ap es video ko like kr dena or es video ko share bhi kr dena or es channel ko bhi subscribe kr dena  #SumitSainiIQ #generalknowledgequestion #GKquestion #interestingfacts #snake Follow the sports hover on Twitter to get the latest sports updates and news.                              Sports Hover  https://mobile.twitter.com/HoverSports ------------------------------------------------------------------------ or WhatsApp ke status ke liye -                                               ak creation  https://www.youtube.com/channel/UCTElcWv3lZfAXeBis-sdXCg ye channel ...

ये 68 साल का शख्स नेपाल का सबसे बुर्जुग स्कूली छात्र है।/68year old man is the oldest school student

   कहते हैं पढऩे-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। इसी कहावत को चरितार्थ करता है नेपाल का यह सबसे बुर्जुग स्कूली बच्चा। 6 बच्चों के पिता और 8 बच्चों के दादा 68 साल के दुर्गा कामी की पढ़ाई गरीबी और जिम्मेदारियों के कारण छूट गई थी। लेकिन अब दुर्गा कामी नेपाल के एक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। दुर्गा कामी का कहना है कि उनकी पत्नी करीब एक दशक पहले चल बसी और फिर उन्हें अकेलापन सताने लगा। बच्चों को स्कूल जाते देख उनके मन में एक बार फिर पढ़ाई करने की सोची। स्कूल के हेड मास्टर से पढ़ाई करने की इच्छा जताई और उन्हें एडमिशन मिल गया। अब दुर्गा कामी का कहना है कि वे अगर 10वीं पास कर लेगें तो दाढ़ी कटवा लेंगे। उनका कहना है कि वे मरते दम तक पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे। उनको लगता है कि उन्हें देखकर लोग पढऩे के लिए उम्र का बहाना नहीं बनाएंगे। दुर्गा कामी को स्कूल पहुंचने के लिए लाठी के सहारे एक घंटा चलना पड़ता है। उनकी कक्षा में 14 और 15 साल की उम्र वाले बच्चे हैं। दुर्गा कामी के साथ पढऩे वाले छात्र उन्हें बा कहकर बुलाते हैं। नेपाली में बा का मतलब होता है पिता। हालांकि बड़ी उम्र के कारण पहले उन्...