पक्षियों (Birds) की उड़ने (Fly) के लिए इंसान (Humans) के पास पंख (Wings) होने ही काफी नहीं होगा. उसके न उड़ पाने की और भी वजहें होती है. सभी की बचपन में कम से कम एक बार उड़ने (Flying) की इच्छा जरूर पैदा हुई होगी. लेकिन जब हमने बड़ों से यह सवाल पूछा था कि हम उड़ क्यों नहीं सकते तो क्या जवाब मिला था. अगर आज हमसे कोई पूछे कि इंसान (Humans) उड़ क्यों नहीं सकता तो इस सवाल का क्या जवाब होगा. यह बात बहुत से लोगों बड़ी उम्र तक हैरान करती है कि छोटे पक्षी (Birds) तक जिस काम को आसानी से कर जाते हैं हम इंसान क्यों नहीं कर पाते हैं. आज हम इसी सवाल का जवाब का ढूढेंगे. इस सवाल का जवाब हमें ज्यादातर यही मिलता है कि हमारे पर पंख नहीं होते इसलिए हम इंसान उड़ नहीं सकते. हम जब पंछियों की तरह पंख भी लगा लें तो धरती हमें खींच लेती है, लेकिन जब पक्षी अपने पंख फड़फडाते हैं तो वे हवा में उड़ने लगते हैं. तो पहले हम पंख की ही पहेली को सुलझाते हैं. पंखों में क्या होता है खास पक्षियों के पंखों में खास बात होती है और वह यह कि उनके पंख इस तरह से बने जिससे वे हवा को सही तरीके से काटते हैं इससे उनके उड़ने ...